बड़वानी कोरोना स्टेटस रिपोर्ट - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 19 सितंबर 2020

बड़वानी कोरोना स्टेटस रिपोर्ट

 

बड़वानी 19 सितम्बर 2020


जिले में 18 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव 

शुक्रवार की देर शाम को 18 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1604 हो गई है। इसमें से 1320 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 267 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 17 लोगो की मृत्यु हुई है।  

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें बड़वानी का 32 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय महिला, 81 वर्षीय महिला, तलवाड़ा डेब का 21 वर्षीय पुरूष, पाटी का 60 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 45 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, उपला का 27 वर्षीय पुरूष, बंधारा बुजुर्ग का 30 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 55 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 41 वर्षीय पुरूष, बहेड़िया का 19 वर्षीय पुरूष, अंजड़ का 52 वर्षीय पुरूष, भगवानपुरा (घटवा) का 16 वर्षीय युवक सम्मिलित है।

 जिले से भेजे गये सेम्पल में से 262 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 22293 लोगो के सेम्पल जाॅच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 19891 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1604 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है, वही 914 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

 ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1604 लोगो में से 1320 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 267 कोरोना वायरस पाॅजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 17 लोगो की मृत्यु हुई है।


32 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी

जिले के 32 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात शनिवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1604 लोग कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1320 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 267 कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 17 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।