बड़वानी 02 सितम्बर 2020
बड़वानी में मंगलवार की देर शाम को 14 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1156 हो गई है। इसमें से 1025 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 116 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 15 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम को जिस 14 व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें
अंजड़ का 68 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय पुरूष, 37 वर्षीय पुरूष, धनोरा का 28 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 31 वर्षीय महिला, ठीकरी का 35 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय पुरूष, दत्तवाड़ा की 18 वर्षीय युवती, बड़वानी का 54 वर्षीय पुरूष, पलसूद का 65 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।