भोपाल में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

भोपाल में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला

 


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में लड़की की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना पुराने शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई थी।

 

इस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर श्याम नगर में रहने वाले आरोपी सागर रैकवार और कच्ची मस्जिद के पास रहने वाले जफरउद्दीन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप करने की बात कबूल की।

 

आरोपी सागर रैकवार शादी पार्टियों में लाइट लगाने का काम करता था। लड़की की मां भी आरोपी सागर के साथ काम करती थी। एक साथ काम करने की वजह से दोनों के बीच जान पहचान हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी नाबालिग के घर आने जाने लगा। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को उसके घर में अकेले पाकर सागर ने अप्रैल 2019 में पहली बार उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी।

 

इसी का फायदा उठाकर उसने कई बार बच्ची के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, सागर एक दिन नाबालिग लड़की को अपने दोस्त के घर लेकर गया। वहां पर दोनों ने उसके साथ रेप किया। आरोपी सागर पहले भी रेप के एक मामले में बागसेवनिया थाना इलाके से गिरफ्तार हो चुका है