Barwani Corona Update जिले में 22 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

Barwani Corona Update जिले में 22 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव



बड़वानी 22 सितम्बर 2020

बड़वानी में सोमवार की देर शाम को 22 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1666 हो गई है। इसमें से 1374 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 273 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 19 लोगो की मृत्यु हुई है।  

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल की 42 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय बालिका, चाचरिया का 30 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 36 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, 64 वर्षीय पुरूष, 78 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, जुलवानिया का 21 वर्षीय पुरूष, सिलावद की 28 वषीय महिला, 50 वर्षीय पुरूष, राजपुर का 11 वर्षीय बालक, 5 वर्षीय बालिका, 40 वर्षीय पुरूष, ठान की 35 वर्षीय महिला, ठीकरी का 27 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 65 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय महिला सम्मिलित है।


22 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी

बड़वानी 22 सितम्बर 2020/बड़वानी के 22 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात मंगलवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1666 लोग कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1374 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 273 कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 19 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।