कोलार में आई बाढ़ से घर तक बह गया ; परेशान होकर पेंटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 5 सितंबर 2020

कोलार में आई बाढ़ से घर तक बह गया ; परेशान होकर पेंटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

भोपाल के कोलार इलाके में बाढ़ प्रभावित एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बाढ़ में उसका पूरा घर बह गया था। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके जा चुकी थी। इसको लेकर वह मानसिक तनाव में था। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कोलार के दामखेड़ा में रहने वाले 32 साल के कमलेश प्रजापति पिता हरप्रसाद प्रजापति पेंटिंग का काम करते थे। उनके छोटे भाई दिनेश ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने बड़े भाई कमलेश को फोन लगाया था। उन्होंने फोन नहीं उठाया। पड़ोसी को फोन कर भाई की जानकारी देने को कहा।

पड़ोसी ने घर जाकर देखा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। यह बात पता चलते ही घर पहुंच गया। किसी तरह घर के अंदर झांककर देखा, तो भाई कमलेश फंदे पर मिले। उन्होंने रस्सी से फांसी लगाई थी। दिनेश ने बताया कि इस बार बाढ़ में कमलेश के घर का पूरा सामान और घर बह गया। वे यहां पर अकेले रहते थे। करीब सात महीने पहले उनकी पत्नी गायत्री भी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई।

सबसे छोटा बच्चा 5 साल का है। इन्हीं सब बातों को लेकर वह तनाव में थे। हालांकि दिनेश ने बताया कि उन्होंने अपनी परेशानी को लेकर कभी कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन वह परिवार और फिर बाढ़ में हुए नुकसान के कारण काफी मानसिक तनाव में थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छोटे भाई दिनेश ने बताया कि यह कमलेश की अंतिम फोटो है। मामा के यहां से फोटो खींचकर उन्होंने वाट्सएप पर भेजी थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/325ogIx