धारदार हथियार से किसान की हत्या, हाथ का पंजा काट डाला; कुल्हाड़ी जब्त - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

धारदार हथियार से किसान की हत्या, हाथ का पंजा काट डाला; कुल्हाड़ी जब्त

तहसील से करीब 20 किमी दूर फज्जू सलैया में एक किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर गई। हत्यारों ने सिर में गंभीर घाव और दाएं हाथ का पंजा धड़ काटकर से अलग कर दिया है। परिजनाें ने गांव के एक व्यक्ति पर संदेह जताया है, जिससे चार साल पहले विवाद हुआ था। हत्या कारण अभी अज्ञात है। एसआई शिव बहादुर सेंगर ने बताया मुन्ना उर्फ देवी सिंह पिता हल्केवीर लोधी (45) फज्जू सलिया स्थित करीब एक किमी दूर प्यारेलाल कुशवाहा के खेत में बटाई से काम करता है।

मंगलवार रात करीब 10 बजे गांव वाले घर से भोजन करके खेत की रखवाली करने गया था। सुबह देवी सिंह घर नहीं लौटा तो बुधवार को पत्नी और पुत्र खेत पहुंचे। खेत में बनी झोपड़ी में खाट के करीब 21 फीट दूरी पर जमीन पर देवीसिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुत्र प्रहलाद लोधी (20) की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज करके विवेचना में लिया है।

शरीर पर मिले 9 घाव
एफएसएल और पुलिस ने एक खून लगी कुल्हाड़ी जब्त की। देवी सिंह के शरीर पर करीब 9 घाव मिले हैं। एक घाव 36 सेमी लंबा है। बीएमओ डॉ. जेएस परिहार ने बताया मृतक देवीसिंह के सिर में पीछे एक घाव 36 सेमी लंबा, 7 सेमी गहरा और 6 सेमी चौड़ा है। दूसरा और तीसरा घाव भी क्रमश 19 सेमी लंबा और 3 सेमी लंबा है। पीठ में 5 और 10 सेमी लंबे दो घाव, सीने में गहरा घाव सहित 9 घाव हैं। दाएं हाथ का पंजा धड़ से अलग मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ittQdv