देश में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,90,061 | पिछले 24 घंटों में 1,054 मौतें - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

देश में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,90,061 | पिछले 24 घंटों में 1,054 मौतें

 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 34.44 फीसदी (363 मौतें) मौतें हुई . 

देश में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,90,061 है।

भारत में रोजाना बड़ी तादाद में रोगियों का स्वस्थ होना जारी है। निरंतर ऊपर की तरफ बढ़ रही रिकवरी दर आज 78.28 फीसदी तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 79,292 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 38,59,399 हैं। ठीक होने वाले रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। आज यह अंतर लगभग 28 लाख (28,69,338) से अधिक हो गया है।

करीब आधे (48.8 फीसदी) सक्रिय मामले तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों से सामने आए हैं। करीब एक चौथाई (24.4 प्रतिशत) सक्रिय मामले उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और तेलंगाना राज्यों से सामने आए हैं।

कुल सक्रिय मामलों में से 60.35 फीसदी मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से हैं। इन्ही राज्यों में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या करीब 60 फीसदी (59.42 फीसदी) तक पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में 1,054 मौतें हुई हैं। नई मौतों में से, लगभग 69 फीसदी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली जैसे पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हुईं हैं।