TA Bill Process in IFMIS | IFMIS में T.A. बिल कैसे लगायें - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 3 सितंबर 2020

TA Bill Process in IFMIS | IFMIS में T.A. बिल कैसे लगायें

TA Bill Process in IFMIS टी. ए. बिल कैसे लगायें



इस आर्टिकल में हम  जानेगें की कैसे आई.एफ.एम.आई.एस में कर्मचारी द्वारा स्वयं की लागिन आई.डी. से लागिन कर टी.ए. बिल की जानकारी फीड़ कर सबमिट करना है।

  • पोर्टल पर लागिन करने के पहले कर्मचारी को अपनी टी.ए. की जानकारी तैयार कर रखना जरूरी है, क्योंकि आई.एफ.एम.एस. में ज्यादा समय तक एंट्री करते रहने पर टी.ए. जानकारी सबमिट करने पर ब्लेंक स्क्रीन आ जाती है या डाटा सेव नहीं होता है। 
फॉर्म पर सारी जानकारी कर्मचारी द्वारा अपनी पात्रता अनुसार फीड करनी होगी अन्यथा बिल वेरिफ़ियर द्वारा आपति के साथ लौटा दिया जाएगा । समस्या से बचने के लिए कोशिश ये करें की पहले पेपर शीट पर बिल बना कर एक बार अपने लेखापाल से चेक करवा लें, 

पात्रता देखने के लिए शासन के आदेश को देखें, 
आदेश देखने के लिए  यहाँ क्लिक करें 


समस्या से बचने के लिए एक रफ जानकारी निम्न बिंदुओं पर पहले से तैयार कर रख लें।





Departure

  • Place
  • Date
  • Time (24 Hrs Format)


Arrival

  • Place
  • Date
  • Time (24 Hrs Format)


Conveyance Mode

  • Rail
  • Air
  • Road
  • Sea


Sub Item

  • According to Your Conveyance Mode
  • Public Transport
  • Private Transport etc....
Accommodation Details

Train Bus Ticket Details

DA Normal

DA Special


 IFMIS  मे T A  बिल कैसे लगाएँ 

टी.ए. बिल को पोर्टल पर निम्न स्टेप के का अनुसरण करते हुए लगाया जा सकता है-

स्टेप 01- कर्मचारी को अपनी यूजन आई.डी. एवं पासवर्ड का उपयोग कर पोर्टल पर लागिन करना है।

स्टेप-02- लागिन करने के पश्चात HRMIS Sub Menu ESS सर्विज के अंतर्गत ट्रेवल रिमर्बसमेंट पर क्लिक करना है।

स्टेप 03-  एक नई विंडो ओपन होती  है जिस पर Yes और No के विकल्प दिये होते है। यदि आपके पूर्व में की गई यात्रा जो पूर्ण हो चुकी है उसका बिल लगाना है तो नो विकल्प पर क्लिक करें। और यदि आप द्वारा एडवांस में टी.ए. भुगतान के लिए आवेदन किया गया हो तो विकल्प यस को सलेक्ट करें। अधिकांश समय विकल्प नो का चयन कर ही कर्मचारी को जानकारी फीड करती होती है। अतः हम यहां पर विकल्प नो का प्रयोग करते हुए आगे बढ़ेगे।

स्टेप 04- विकल्प नो को सलेक्ट करने पर एक नया फार्म ओपन होगा जिस पर कर्मचारी की जानकारी, टूर डिटेल्स, यात्रा डिटेल्स, टूर रिमर्बसमेंट डिटेल और अटेचमेंट के की जानकारी देनी होगी। 

स्टेप 05- फार्म पर दी गई सारी जानकारी फीड करने के पश्चात सेव कर सबमिट पर क्लिक करने पर आपकी जानकारी वैरीफायर के पास चली जाएगी। और आपके द्वारा यहां टी.ए. बिल सबमिट करने का कार्य पूर्ण हो जाता है। आगे वैरिफायर एवं अप्रवुल द्वारा बिल कोषालय को फारवर्ड कर दिया जाता है।

नोट- टाइम की जानकारी 24 घण्टे की क्लाॅक फार्मेट में फीड करना होगा। उन सभी बाॅक्सों में जानकारी देना अनिवार्य है जहां पर लाल स्टार बना है।

अब हम इन सभी स्टेप्स को विस्तार से स्क्रीनशाॅट के माध्यम से समझेगे


 स्टेप 01- कर्मचारी को अपनी यूजन आई.डी. एवं पासवर्ड का उपयोग कर पोर्टल पर लागिन करना है।
IFMIS टी. ए. बिल कैसे लगायें
HRMIS HOME SUB MENU ESS SERVICES THEN TRAVEL Rembursement



Travel Reimbursement Select 

स्टेप-02- लागिन करने के पश्चात HRMIS HOME Menu के Sub menu  ESS सर्विज के अंतर्गत ट्रेवल रिमर्बसमेंट पर क्लिक करना है।
NO Option Select


स्टेप 03-  
एक नई विंडो ओपन होती  है जिस पर यस और नो के विकल्प दिये होते है। अधिकांश समय विकल्प नो का चयन कर ही कर्मचारी को जानकारी फीड करती होती है। अतः हम यहां पर विकल्प नो का प्रयोग करते हुए आगे बढ़ेगे।
Purpose  of Tour Select कर आगे बढ़ें 
फार्म Width में ज्यादा होता है Horizontally Scroll कर सपूर्ण जानकारी भरें 
By Default यहाँ पर तीन  Row आती हैं आवश्यकता अनुसार add row से नई row add कर सकते हैं या delete kar सकते हैं। 

नोट - फॉर्म  पर  यदि किसी row पर जानकारी फीड नहीं की गयी हो तो उसे डिलीट कर दें , वरना फॉर्म Submit नहीं होगा 
Conveyance Mode के आधार पर Sub Item अलग-अलग आते हैं जिस भी माध्यम से यात्रा किया है जानकारी फीड करें 

Accommodation की जानकारी यहाँ फीड करें 

इस प्रकार के accommodation विकल्प  उपलब्ध हैं आपने जिसका उपयोग किया है उसे select करें 


अगर किसी अन्य प्रकार के खर्च को क्लैम करना चाहते हों तो उनकी जानकारी यहाँ पर फीड करना होगा 

यात्रा के संबंध मे दिये गए लेटर या Order एवं Bill जैसे ट्रेन की टिकिट, होटल के या अन्य कोई बिल जिसे आप क्लैम कर रहें हैं Attach Document में क्लिक कर अपलोड करें 

स्टेप 05फार्म पर दी गई सारी जानकारी फीड करने के पश्चात सेव कर सबमिट पर क्लिक 


सबमिट OK करने पर कर्मचारी द्वारा TA बिल की जानकारी फीड करने का  कार्य पूर्ण हो जाता है। आगे वैरिफायर एवं अप्रवुल द्वारा बिल कोषालय को फारवर्ड कर दिया जाता है।

फॉर्म पर सारी जानकारी कर्मचारी द्वारा अपनी पात्रता अनुसार फीड करनी होगी अन्यथा बिल वेरिफ़ियर द्वारा आपति के साथ लौटा दिया जाएगा । समस्या से बचने के लिए कोशिश ये करें की पहले पेपर शीट पर बिल बना कर एक बार अपने लेखापाल से चेक करवा लें,