कोरोना के दृष्टिगत उज्जैन में दो दरगाह बंद - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

बुधवार, 23 सितंबर 2020

कोरोना के दृष्टिगत उज्जैन में दो दरगाह बंद

 


मध्यप्रदेश के उज्जैन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभाव के कारण दो प्रसिद्ध दरगाह को 30 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।

उज्जैन में प्रत्येक दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत बोहरा समाज ने मजार.ए.नजमी एवं हसनजी बादशाह की दरगाह आज से 30 सितम्बर तक बंद कर दी गई है। यह निर्णय मजार प्रबंधक की ओर से लिया गया है। बोहरा समाज के प्रसिद्ध एवं प्राचीन इन दोनों धर्मस्थल पर कई शहरों से समाज के सैकड़ों लोग प्रतिदिन हाजिरी देने के लिए आते है।