इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं |आज का इतिहास 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 1 अक्तूबर 2020

इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं |आज का इतिहास 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

 इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं
01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
 

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

 

1842 - स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का जन्म।

 

1847 - प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म।

 

1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ।

 

1895 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का जन्म।

 

1901 - स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का जन्म।

 

1919 - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म।

 

1945 - भारत के मौजूदा एवं 14वें राष्ट्रपति राम नाथ काेविंद का जन्म।

 

1949 - चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।

 

1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की घोषणा।

 

1952 - लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा का जन्म।

 

1953 - आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।

 

1960 - नाइज़ीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

 

1967 - भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

 

1978 - भारत में लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ा कर 18 और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष किया गया।

 

1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

 

1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत।

 

2000 - ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 27वें ओलम्पिक खेलों का समापन।

 

2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

 

2003 - नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बंगलादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।

 

2004 - इजरायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।

 

2005 - इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

 

2006 - इजरायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।

 

2007 - जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।

 

2008 - आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम विस्फोट किया।

 

2015 - ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।