Badwani Corona Update : 19 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 1 अक्तूबर 2020

Badwani Corona Update : 19 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

 


 

बड़वानी  जिले में 19 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

 बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 19 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1828 हो गई है। इसमें से 1587 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 221 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 लोगो की मृत्यु हुई है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल का 45 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय पुरूष, दोंदवाड़ा का 32 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 29 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 70 वर्षीय पुरूष, 62 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय महिला, सनगांव का 74 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, राजपुर की 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरूष, सिलावद की 25 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, खेतिया का 19 वर्षीय युवा, इंदरपुर का 45 वर्षीय पुरूष  सम्मिलित है।

271 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव

जिले से भेजे गये सेम्पल में से 271 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 26284 लोगो के सेम्पल जॉच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 23570 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1828 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वही 753 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

    ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1828 लोगो में से 1587 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 221 कोरोना वायरस पॉजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 20 लोगो की मृत्यु हुई है।

39 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी

 बड़वानी के 39 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात गुरूवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1828 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1587 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 221 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 20 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।