शासकीय महाविद्यालय निवाली में राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 पर प्रो ए.एस.किराड़े का व्याख्यान - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2020

शासकीय महाविद्यालय निवाली में राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 पर प्रो ए.एस.किराड़े का व्याख्यान

शासकीय महाविद्यालय निवाली में  राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 पर  प्रो ए.एस.किराड़े का व्याख्यान 



निवाली, शासकीय महाविद्यालय में गांधी जयन्ती के अवसर पर  ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 में मातृभाषा और महात्मा गांधी’’  विषय पर प्रो.ए.एस किराड़े, समाजशास्त्र ने विस्तृत जानकारी के साथ व्याख्यान देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा निति के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए आने वाले समय में हमारे देश में बदलाव होने के संकेत दिए, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक वर्मा नें बताया कि गांधी जी ने पहले भारत भर का भ्रमण किया और देश की वास्तविक स्थिती उस समय जानी उसके बाद उन्होनें खादी वस्त्र धारण किए, उन्होनें अहिंसा का सहारा लेते हुए अनेक आंदोलनों में मुख्य भुमिका निभाई एवं देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाया। 

प्राचार्य द्वारा महात्मा गांधी कि प्रतिमा का माल्यार्पण


गांधी जी के चरित्र में एक जादु था जिसके उस समय हजारों लोग दिवाने थे, गांधी जी आज भी हमारे बीच आत्मीय रूप से मौजुद है। इसके पूर्व महात्मा गांधी के विचारों का पालन करते हुए गांधी जी कि प्रतिमा पर सूती की माला द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात प्रो जी.आर मोरे ने राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 पर आंशिक रूप से अपने विचार अभिव्यक्त किये। साथ ही प्रो अशोक चैहान एवं
डॉ के तावड़़े ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर जयंती पर अपने विचार व्यक्त किये तथा बताया कि लाल बहादुर शास्त्री द्वारा देश के जवानों एवं किसानों के लिए दिया गया ‘‘जय जवान-जय किसान’’  का नारा दिया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवया योजना के स्वयंसेवकों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन प्रो चांदनी गोले ने किया तथा आभार प्रो जी.आर. मोरे ने व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो फूलचन्द किराड़े,  डॉ सुल्तान मोरे, डॉ भगतसिंह चैहान, श्री रामाधार पिपलादिया, श्री रामकिशोर, प्रो लखन पटवा, श्री विशाल सूर्यवंशी एवं श्रीमती गीता बाई सोलंकी उपस्थित थे।