भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

 


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

आज़ाद हिंद सरकार

  • 21 अक्तूबर, 2020 को आज़ाद हिंद सरकार के 77वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। ध्यातव्य है कि आज ही के दिन वर्ष 1943 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद (जिसे अरजी हुकुमत-ए-आज़ाद हिंद के रूप में भी जाना जाता है) के रूप में अनंतिम सरकार की स्थापना की घोषणा की थी। साथ ही नेता जी ने स्वयं को आज़ाद हिंद सरकार का प्रधानमंत्री और युद्ध मंत्री (Minister of War) घोषित किया था। सिंगापुर में गठित अनंतिम सरकार ने सुभाषचंद्र बोस को न केवल जापान के साथ समान स्तर पर बातचीत करने में सक्षम बनाया, बल्कि पूर्वी एशिया में भारतीयों को आज़ाद हिंद फौज या भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) में शामिल होने और समर्थन देने के लिये भी सुविधा प्रदान की। इस तरह आज़ाद हिंद सरकार और नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने विदेश में भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी और द्वितीय विश्व युद्ध के प्रकोप को भारत की स्वतंत्रता के लिये एक सुविधाजनक अवसर के रूप में देखा।

पुलिस स्मृति दिवस

  • भारत में प्रत्येक वर्ष उन पुलिसकर्मियों को याद करने और उनका सम्मान करने के लिये 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) मनाया जाता है, जिन्होंने अपने दायित्त्वों का निर्वाह करते हुए अपना जीवन दांव पर लगा दिया। ध्यातव्य है कि यह दिवस वर्ष 1959 में हुई एक घटना की याद में मनाया जाता है, जब लद्दाख में चीन की सेना द्वारा किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2018 में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भारत के पहले राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का उद्घाटन किया था। दिल्ली स्थित इस राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में सभी केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के 34,844 पुलिसकर्मियों को याद किया गया है, जिन्होंने वर्ष 1947 के बाद से अब तक ड्यूटी पर रहते हुए अपनी जान गंवाई है।

1296 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली थी।

 

1555: इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से इनकार किया।

 

1577: गुरू रामदास ने अमृतसर नगर की स्थापना की।

 

1727: रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।

 

1805 : स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई हुई थी।

 

1830 : हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का जन्म हुआ था।

 

1871 : अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) में शुरु हुआ था।

 

1889 : भारतीय पुरातत्व के विद्वान काशीनाथ नारायण दीक्षित का जन्म हुआ था।

 

1931 : हिंदी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ था।

 

1934 : जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था।

 

1934 : आज़ाद हिंद फौज की स्थापना सिंगापुर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने की थी।

 

1949 : इज़राइल के नौवें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म हुआ था।

 

1951 : भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।

 

1954 : भारत और फ्रांस के बीच पौण्डीचेरी, करैकल और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते हुआ था।

 

1970 : नारमन इ बारलॉग को नोबेल के शांति के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

1998 : भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अजीत का जन्म हुआ था।

 

1999 : सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।

 

2005 : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पाकिस्तान की मुख्तारन माई को 'वूमेन ऑफ द इयर' चुना गया।

 

2012 : सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब जीता।

 

2012 : बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले यश चोपड़ा का निधन हुआ।

 

2013: कनाडा की संसद ने मलाला युसुफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।

 

2014: प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।