इतिहास में 29 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2020

इतिहास में 29 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

 



इतिहास में 29 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं 

 

1709 - इंगलैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

 

1794 - फ्रांसीसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

 

1851 - बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

 

1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

 

1864 - यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।

 

1913 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ से हजारों लोग मारे गये।

 

1920- पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।

 

1924 - ब्रिटेन में लेबर पार्टी को संसदीय चुनाव में हार।

 

1942 - नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

 

1945 - विश्व में पहला बॉल पोंइंट बाजार में आया।

 

1947 - बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।

 

1958 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

 

1990 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।

 

1994 - न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।

 

1999 - ओडिशा के तटीय इलाकों में जबरदस्त चक्रवाती तूफान आया।

 

2005 - राजधानी दिल्ली में बम धमाके में 60 से अधिक लोगों की मौत।

 

2008 - असम में बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

 

2012 - अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।

 

2015 - चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।