बड़वानी कोरोना अपडेट :जिले में 21 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2020

बड़वानी कोरोना अपडेट :जिले में 21 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

 



बड़वानी 02 अक्टूबर 2020

बड़वानी में गुरूवार की देर शाम को 21 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1849 हो गई है। इसमें से 1650 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 179 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 लोगो की मृत्यु हुई है।  

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें सेंधवा का 36 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 74 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, राजपुर का 24 वर्षीय पुरूष, भातकी का 60 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 59 वर्षीय पुरूष, गोंगवाड़ा की 28 वर्षीय महिला, सिदड़ी की 25 वर्षीय महिला, पानसेमल की 75 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय पुरूष, अंजड़ का 46 वर्षीय पुरूष, पलसूद का 44 वर्षीय पुरूष, खड़की (राजपुर) की 24 वर्षीय महिला  सम्मिलित है।

63 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी

बड़वानी 02 अक्टूबर 2020/ बड़वानी के 63 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात गुरूवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1849 लोग कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1650 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 179 कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 20 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।

296 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव

बड़वानी 02 अक्टूबर 2020/ जिले से भेजे गये सेम्पल में से 296 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 26623 लोगो के सेम्पल जाॅच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 23866 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1849 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है, वही 775 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। 

 ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1849 लोगो में से 1650 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 179 कोरोना वायरस पाॅजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 20 लोगो की मृत्यु हुई है।