जिले में 14 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
बड़वानी में शुक्रवार की देर शाम को 14 और
व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना
वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1863 हो गई है। इसमें से 1676 लोग उपचार के
पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 167 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल
रहा है, जबकि
20 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त
जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है
उसमें बड़वानी का 51 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 49 वर्षीय पुरूष, 41 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 55 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, सिदड़ी का 60 वर्षीय पुरूष, चाचरिया का 26 वर्षीय पुरूष, पलसूद की 42 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय बालक, सेंधवा का 53 वर्षीय पुरूष, ठीकरी का 56 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।
26 कोरोना
वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी
बड़वानी के 26 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात शनिवार को आइसोलेेशन वार्ड
से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने
बताया कि अभी तक बड़वानी में 1863
लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये थे, इसमें
से 1676 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से
डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 167 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 20 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई
है।
370 और
लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव
जिले से भेजे गये सेम्पल में से 370 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त
हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 26911 लोगो के सेम्पल जॉच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 24236 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1863 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई
है, वही 679 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।
ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1863 लोगो में से 1676 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस
मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 167 कोरोना वायरस पॉजिटिव का बड़वानी एवं
इन्दौर में चल रहा है, वही 20 लोगो की मृत्यु हुई है।