बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन आज से अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन आज से अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को

 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 11 अक्टूबर 2020 को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पंख अभियान के तहत वर्चुअल प्रतियोगिता की जा रही है। जिसमे कक्षा 10वीं से स्नातोकोत्तर तक के सभी छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन 09 अक्टूबर 2020 को घटते लिंगानुपात का कारण एवं विषय पर संपन्न हुआ। शनिवार 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 01 बजे बाल विवाह, प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, स्वास्थ्य एवं पोषण, मानव शरीर, प्रोटीन-विटामिन, बीमारियों विषयों पर होगी। इसी प्रकार 10 अक्टूबर को सायं 04 बजे तक चलचित्र बालिका महत्व के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुये 01 मिनिट तक का वीडियो संदेश विषय पर आयोजित होगी।


प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की लिंक अलग से प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरूस्कार 11 अक्टूबर 2020 अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम में प्रदान किये जाएंगे।