बड़वानी में गुरूवार की देर शाम को 8 और
व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना
वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1937 हो गई है। इसमें से 1724 लोग उपचार के
पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 192 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल
रहा है, जबकि
21 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें सेंधवा का 17 वर्षीय बालक, सिलावद की 43 वर्षीय महिला, बड़वानी का 60 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय पुरूष, चाटली की 22 वर्षीय महिला, पलसूद का 20 वर्षीय युवा, भातकी का 32 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।