श्री अपूर्व चन्द्रा, श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 1 अक्तूबर 2020

श्री अपूर्व चन्द्रा, श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

 


अपूर्व चन्द्राभारतीय श्रम और रोजगार मंत्रालय में नए सचिव

श्री अपूर्व चन्द्रा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), महाराष्ट्र संवर्ग के 1988 बैच के अधिकारी ने श्रम और रोजगार मंत्रालय में नए सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले, वह विशेष महानिदेशक, रक्षा अधिग्रहण, रक्षा मंत्रालय के रूप में सेवारत थे, जो एक ऐसा पद है जहाँ उन्होंने घरेलू उद्योग से अत्यधिक रक्षा अधिग्रहण के संबंध में आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ रक्षा बलों को सारी चुनौतीपूर्ण आवश्यकताओं से सज्जित रखा।

सिविल इंजीनियर, श्री अपूर्व चन्द्रा ने सिविल इंजीनियरी में स्नातक की उपाधि और स्ट्रक्चरल इंजीनियरी में स्नातकोत्तर उपाधि आईआईटी दिल्ली से प्राप्त की। उन्हें महाराष्ट्र सरकार और भारत सरकार में कार्य करते हुए उद्योग से संबंधित मामलों का लंबा अनुभव है।

   

श्री चन्द्रा ने सात वर्षों से अधिक समय तक भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में कार्य किया है। उन्होंने उद्योगों की ईंधन की आपूर्ति, लॉजिस्टिक्स की आपूर्ति, ईंधन की ढुलाई, भंडारण और वितरण आदि से संबंधित नीतियां तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। वे प्राकृतिक गैस परिवहन अवसंरचना, नगर गैस वितरण कंपनियों की स्थापना करने, एलएनजी इंपोर्ट टर्मिनल स्थापित करने और उद्योगों को गैस की आपूर्ति करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से सीधे जुड़े रहे हैं। श्रीचन्द्रा ने महरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरण,  गेल (इंडिया) लिमिटेड और पैट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के निर्देशक मंडल में कार्य किया है। श्री चन्द्रा ने अगस्त, 2011 से फरवरी 2013 तक संयुक्त सचिव, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, शिक्षा एवं साहित्य विद्यालय विभाग के रूप में सेवाएं दी हैं।