Badwani Corona Update :जिले में 13 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 4 अक्तूबर 2020

Badwani Corona Update :जिले में 13 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

 



वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1876 हो गई है। इसमें से 1682 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 173 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है। 

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें

    सेंधवा का 55 वर्षीय पुरूष, पानसेमल की 32 वर्षीय महिला, 2 वर्षीय बालक, 40 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय महिला, अंजड़ का 44 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 17 वर्षीय बालक, 34 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय महिला, निवाली का 63 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 58 वर्षीय पुरूष, डोंगल्यापानी की 25 वर्षीय महिला, मलफा की 61 वर्षीय महिला सम्मिलित है।

जिले से भेजे गये सेम्पल में से 444 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 27283 लोगो के सेम्पल जॉच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 24680 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1876 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वही 594 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

    ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1876 लोगो में से 1682 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 173 कोरोना वायरस पॉजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 21 लोगो की मृत्यु हुई है।

बड़वानी के 6 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात रविवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1876 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1682 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 173 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 21 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।