Badwani Corona Update :जिले में 18 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 13 अक्तूबर 2020

Badwani Corona Update :जिले में 18 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव



बड़वानी में सोमवार की देर शाम को 18 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1984 हो गई है। इसमें से 1765 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 198 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है। 

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल की 26 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरूष, धनोरा की 48 वर्षीय महिला, बड़वानी का 29 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय बालिका, 67 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, राजपुर का 55 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 61 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय महिला, मण्डवाड़ा की 26 वर्षीय महिला, निवाली का 31 वर्षीय पुरूष, पाटी का 30 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।