Daily Badwani News :जिला अस्पताल में महिला से कथित छेडछाड - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

Daily Badwani News :जिला अस्पताल में महिला से कथित छेडछाड

 Daily Badwani News

जिला अस्पताल में महिला से कथित छेडछाड

बड़वानी, 16 अक्टूबर

मध्यप्रदेश के बड़वानी स्थित जिला अस्पताल में शिशु के उपचार के लिए आई महिला के साथ सोने के दौरान कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

महिला के ससुर ने आज पत्रकारों को बताया कि ठीकरी निवासी महिला अपने बालक शिशु के उपचार के लिए उसके साथ जिला अस्पताल में स्थित वार्ड में सो रही थी। इसी दौरान कल रात करीब ढाई बजे एक युवक ने वहां आकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर वह भाग खड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि घटना को तत्काल ड्यूटी नर्स को बताया गया जिसने उन्हें वार्ड का गेट लगाकर सोने तथा अगले दिन सुबह शिकायत करने को कहा। उक्त वार्ड में शिशु के साथ भर्ती एक अन्य महिला ने भी घटना की पुष्टि की।