Dewas News :अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्ध माता को घर ले गया बेटा - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 1 अक्तूबर 2020

Dewas News :अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्ध माता को घर ले गया बेटा

 



मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बसेरा वृद्धाश्रम देवास में वृद्धजन के लिए कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। बसेरा वृद्धाश्रम देवास में एक वृद्ध महिला जो कई महीनों से अपने परिवार से दूर रह रही थी आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उनके पुत्र के साथ कांउसलिंग की गई और उन्हें अपनी माता को साथ रखने हेतु समझाया गया। यह कांउसलिंग सफल रही पुत्र अपनी माता को साथ ले जाने को सहमत हुआ वृद्ध महिला भी अपने पुत्र के साथ परिवार में रहने के लिए सहमत हुई। इस प्रकार विवाद का सुखद पटाक्षेप हुआ। विदाई के पूर्व वृद्ध माता का हार व शॉल पहनाकर श्रीफल दिया गया और हंसी खुंशी विदा किया गया इस अवसर पर वहॉ उपस्थित समस्त वृद्धजन भाव विभोर हो गए और उनकी ऑखो में खुशी के आसू आ गए।

    वृद्धजन के मनोजरंजन हेतु कैरम, चेयर रेस, भजन गायन आदि का आयोजन किया गया इस अवसर पर 80 से 100 वर्ष की आयु के वृद्धजन को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं वृद्धजन को वाकिंग स्टिक भी प्रदान की गई।