इतिहास में 31 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

इतिहास में 31 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें

 इतिहास में 31 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें



1759- फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।

1864- नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।

1875 -भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म।

1905- अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।

1908- चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।

1914- ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920- मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।

1943- भारतीय वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ।

1953- बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।

1956- स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।

1959- सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1960- बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।

1966- भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।

1975- बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन।

1978- ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।

1978- यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।

1982- पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।

1984- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने दिल्ली के उनके घर में गोली मारकर हत्या।

1989- तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।

2003- मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।

2005- भारत की प्रसिद्ध पंजाबी एवं हिन्दी लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हुआ।

2015- रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान-9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।