पुलवामा में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 18 अक्तूबर 2020

पुलवामा में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल

 दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक सहायक उपनिरीक्षक और एक नागरिक घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के प्रमुख चौराहे सुमो स्टैंड त्राल पर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने हथगोला फेंका। हथगोला फटने से सहायक उपनिरीक्षक और नागरिक मेहराजउद्दीन शेख घायल हो गया। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विस्फोट के बाद लोगों में अफतरातफरी मच गयी और वे अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच यातायात रोक दिया गया। हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान छेड़ा गया है।