Nobel Peace Prize 2020 : वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

Nobel Peace Prize 2020 : वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला

 शांति का नोबल पुरस्कार 2020



शांति का नोबल पुरस्कार 2020

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) 

संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) को दुनिया भर में करोड़ों लोगों की भूख को मिटाने के इसके सराहनीय प्रयास के लिए शुक्रवार को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

समिति ने जारी बयान में कहा, “डब्ल्यूएफपी ने भूख का इस्तेमाल एक हथियार और संघर्ष के रूप में होने से बचाने का काम किया है।

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा के कुछ ही देर बाद वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कहा कि वह इस पुरस्कार का 101वां विजेता है जिससे यह अवसर और भी खास हाे जाता है।

नॉर्वेजियन नोबेल समिति की अध्यक्ष बेरिट रीस एंडरसन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समिति भूखमरी का सामना कर रहे करोड़ों लोगों के प्रति विश्व का ध्यान खिंचना चाहती थी।

सुश्री एंडरसन ने कहा, “वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने खाद्य सुरक्षा को शांति का साधन बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने भी हर किसी को भोजन के महत्व का एहसास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समिति ने बयान में कहा, “महामारी के समय में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने अपने प्रयासों को और भी तेज कर अपनी मजबूत क्षमता का प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने 2019 में 88 देशों में भूखमरी के शिकार करीब 10 करोड़ लागों की सहायता की है।