इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं |आज का इतिहास 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं |आज का इतिहास 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

 

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

 



1905 -
लार्ड कर्जन ने बंगाल का पहला विभाजन किया।

1939 -
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।

1944 -
प्रसिद्ध तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म।

1948-
बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी का जन्म।

1948-
ओडिशा के मुख्यंत्री नवीन पटनायक का जन्म।

1951 -
पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या।

1959 -
राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।

1964 -
चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।

1968 -
हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1984 -
दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1994 -
स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन।

1999 -
अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।

2002 - 14
वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।

2003 -
मलयाली फिल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस के दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्ससे सम्मानित किया गया।

2004
अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2011-
भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा किया।

2012 -
सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह अल्फा सेंचुरी बीबीका पता चला।