क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को बहरीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 12 नवंबर 2020

क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को बहरीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

 बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी बीएनए ने शाही परिवार की ओर से इस संबंध में जारी एक कार्यकारी आदेश के हवाले से यह जानकारी दी।


इससे पहले बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया था। 84 वर्षीय खलीफा बिन सलमान अल खलीफा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे। उनके नाम दुनिया में किसी भी सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने का रिकाॅर्ड है। बहरीन ने उनके निधन पर एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहरीन के शाह ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को तत्काल प्रभाव से देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
बहरीन के शाही परिवार के पास संसद की सलाह लिये बिना ही देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति करने का अधिकार है।
क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि बहरीन के आंतरिक धार्मिक कलह को शांत करने के लिए ही युवा क्राउन प्रिंस को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। बहरीन के शिया मुसलमानों ने दिवंगत प्रधानमंत्री पर उनके अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।