Seoni Daily News in Hindi : थम गई जिले में कोरोना की रफ्तार कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला आज, अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 23 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 11 नवंबर 2020

Seoni Daily News in Hindi : थम गई जिले में कोरोना की रफ्तार कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला आज, अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 23

 Seoni Daily News in Hindi


 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 10 नवंबर देर रात रिपोर्ट में जिले में कोई भी पॉजिटिव मरीज नही मिला हैं। वहीं 4 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अबतक जिले में कुल 35103 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1278 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1247 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 23 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 17 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं हैं।