सिवनी जिले में कुल मतदाता 15 लाख 62 हजार 680 राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 26 नवंबर 2020

सिवनी जिले में कुल मतदाता 15 लाख 62 हजार 680 राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न


सिवनी जिले में कुल मतदाता

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म. प्र.  भोपाल के निर्देशानुसार निर्वाचक नामवली का विशेष पुनरीक्षण 2020-2021 की जानकारी के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक विगत 25 नवम्बर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिवनी श्री मूलचंद वर्मा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में  भारतीय जनता पार्टी सिवनी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी तथा कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

सिवनी जिले के कुल मतदाता


 बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के कार्यक्रम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश की प्रति दी गई। उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि एकजाई निर्वाचक नामावली का प्रारुप प्रकाशन 25 नवम्बर 2020 को किया गया है। प्रारूप प्रकाशन उपरांत दावा आपत्ति 24 दिसम्बर 2020 तक प्राप्त किए जाऐंगे तथा 12,13,19 और 20 दिसंबर को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।  जिसके अंतरर्गत मतदाता सूची में सुधार, संशोधन, नाम जोडने और नाम काटने के दावे के लिए आपत्ति पेश किए जाऐंगे एवं दावे आपत्तियों का निराकरण 7 जनवरी  2021 तक किया जाएगा। जिसका अंतरिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा। साथ ही दावे आपत्ति कार्य के लिए उपयोग आने वाले फार्मों के संबंध में भी दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। 

  उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के अन्तर्गत कुल 1385 मतदान केंद्र, जिसमें पुरुष मतदाता 7 लाख 88 हजार 300 एवं महिला मतदाता 7 लाख 74 हजार 382 है। इस प्रकार कुल मतदाता 15 लाख 62 हजार 680 है। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निवेदन किया गया कि वे अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए अपना सहयोग दें।

सिवनी जिले में  कितने  मतदाता हैं 2020 

जिले के अन्तर्गत कुल 1385 मतदान केंद्र, जिसमें पुरुष मतदाता 7 लाख 88 हजार 300 एवं महिला मतदाता 7 लाख 74 हजार 382 है