Seoni Corona Today Case :आज फिर मिले कोरोना मरीज अब जिले में कोरोना के 40 एक्टिव केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 26 नवंबर 2020

Seoni Corona Today Case :आज फिर मिले कोरोना मरीज अब जिले में कोरोना के 40 एक्टिव केस

 Seoni Corona Today Case


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी नगरीय क्षेत्र के नागपुर रोड में 2 एवं छपारा के महाराणा प्रताप कालोनी में 1 कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। वही 1 मरीज स्वस्थ हुआ है।



 प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  40562  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1332 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1283  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 40 एक्टिव केस हैं। जो होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी सतत मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।