Balaghat Today Breaking News : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढ़ेर - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 7 नवंबर 2020

Balaghat Today Breaking News : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढ़ेर

 Balaghat Today Breaking News


मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा के कान्हा क्षेत्र से लगे मालखेड़ी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक महिला नक्सली काे मार गिराया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने आज इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कल रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि बैहर क्षेत्र में नक्सली गांव के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस दल को वहां रवाना किया गया, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड में कई राउंड फायरिंग हुयी। इस वारदात में लगभग 25 से 30 की संख्या में नक्सली दो अलग-अलग जगह में मोर्चा संभाले हुए थे।

Balaghat Today Breaking News


इस बीच पुलिस काे भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस को घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है, जो नक्सलियों के खटिया मोर्चा दलम-2 की सदस्य बताई गयी है। पुलिस को मौके से एक रायफल, पिट्ठू बैग सहित नक्सलियों के अन्य सामान मिलें हैं। वहीं, पुलिस मारी गयी महिला नक्सली के शिनाख्त का भी प्रयास कर रही है।