03 नवंबर की प्रमुख घटनायें - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

03 नवंबर की प्रमुख घटनायें

भारतीय और विश्व इतिहास में 03 नवंबर की प्रमुख घटनायें 



1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।

 

1655 - इंग्लैंड और फ्रांस के बीच सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

 

1688 - राजा सवाई जयसिंह का जन्म।

 

1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।

 

1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

 

1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।

 

1906 - प्रसिद्ध अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का जन्म।

 

1933 - नोबेल पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म।

 

1937 - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म।

 

1947 - परमवीर चक्र पाने वाले पहले भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का निधन।

 

1948 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।

 

1957 - सोवियत संघ (अब रूस) ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा।

 

1958 - सोवियत संघ (अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।

 

1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड योजना की घाेषणा की गयी।

 

1976 - निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू का जन्म।

 

1984 - भारत में हुए सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।

 

2000 - भारत सरकार ने डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की।

 

2001 - अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए- तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

 

2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को घर में नजरबन्द किया गया।

 

2013 - प्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा का निधन।