इतिहास में 06 नवंबर की प्रमुख घटनाएं
1763
: ब्रिटिश सेना ने मीर कासिम को पराजित कर पटना पर कब्जा किया।
1813
: मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844
: स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1860
: अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए।
1903
: अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913
: महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।
1913
: दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा
गांधी को गिरफ्तार किया गया।
1935
: एडविन आर्मस्ट्राँग ने न्यूयार्क के रेडियो इंजिनियरों के सम्मेलन में अपने शोध
के जरिए रेडियो सिग्नल के प्रसारण में आ रही रुकावटों को कम करने संबंधी जानकारी
दी।
1937
: लोकसभा सदस्य यशवंत सिन्हा का जन्म हुआ था।
1943
: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान में जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और
निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1962
: राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1985
: हिंदी फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।
1990
: नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994
: अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान
शांति योजना को स्वीकृत किया गया।
1998
: सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर था।
2004
: रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008
: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की
घोषणा की।
2010
: पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ
शंकर राय का निधन हुआ।
2013
: सीरिया के दमिश्क में आत्मघाती विस्फोट में आठ लोग मरे, 50 घायल हो गये।
2013 : इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।