Seoni Corona Daily Updates :एक नया मरीज मिला, वहीं एक स्वस्थ हुआ वर्तमान में 19 एक्टिव केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

Seoni Corona Daily Updates :एक नया मरीज मिला, वहीं एक स्वस्थ हुआ वर्तमान में 19 एक्टिव केस

 Seoni Corona Daily Updates 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 18  नवंबर देर रात रिपोर्ट में सिवनी विकासखण्ड के ग्राम सोनाडोंगरी में 1 पॉजिटिव मरीज मिला है। वहीं  1 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हो चुका हैं।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल  37617
संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से  1298  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1271 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 19 एक्टिव केस हैं। जिनमें से  14  मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं हैं।