Seoni Today Corona News : कम होते जा रहे जिले में कोरोना मरीज अब कुल 19 एक्टिव केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 18 नवंबर 2020

Seoni Today Corona News : कम होते जा रहे जिले में कोरोना मरीज अब कुल 19 एक्टिव केस

 

Seoni Today Corona News 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 17  नवंबर देर रात रिपोर्ट में लखनादौन में 2, गोपालगंज में 1 त‍था सिवनी अकबर वार्ड में 1 पॉजिटिव मरीज पाया गया है। वहीं  3 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हो चुके हैं।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल  37175  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से  1297  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1270 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 19 एक्टिव केस हैं। जिनमें से  13  मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं हैं।