इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनायें
1755 - पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप
से 50 हजार
से अधिक लोगों की मौत।
1765
- ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800
- जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले
राष्ट्रपति बने।
1858
- भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास गया
तथा गवर्नर-जनरल की जगह वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
1881
- कलकत्ता (अब कोलकाता) में ट्राम सेवा सियालदाह तथा अर्मेनिया
घाट के बीच शुरू हुई।
1913
- स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के
सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1922
- ओटोमन साम्राज्य का अंत हुआ।
उसके
सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।
1944
- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के
वालचेरेन पहुंची।
1948
- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष
गंगवार का जन्म।
1950
- भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1954
- फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे
गये।
1956
- कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1958
- तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।
1966
- हरियाणा राज्य की स्थापना।
1973
- मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1973
- बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म।
1974
- संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश साइप्रस की
स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1979
- बोलीविया में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।
1995
- अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़
डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ‘ब्राउन संशोधन’ पारित।
1998
- बंगलादेश की राजधानी ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टइंडीज
को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000
- यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता
हेतु सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिली।
2000
- छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
2003
- इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलिकाॅप्टर पर
किये गए हमले में 15 सैनिकों
की मौत।
2004
- बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2006
- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में तेज गेंदबाज शोएब अख़्तर
पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया।
2007
- श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए
आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008
- रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स
एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
2010
- चीन ने 10 साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा
की।