इतिहास में 13 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

रविवार, 13 दिसंबर 2020

इतिहास में 13 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

 इतिहास में 13 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं 

इतिहास में 13 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं




1232 - गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।


1916 - आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।


1920 - नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।


1937- चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई।

इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।


1955 - भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।


1959- आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।


1974- माल्टा गणतंत्र बना।


1986 - भारत की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन।


1989- गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।


1996 - कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।


2001- दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला।


2002- यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया।

साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।


2003- भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया।


2004- भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।