इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
1241 - मंगोल के प्रमुख सेनानायक बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
1843 - गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के पिता देवेंद्र नाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1851 - देश में पहली मालगाड़ी रुडकी से चलायी गयी।
1882 - थामस एल्वा एडीसन के बनाये गये बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1887 - महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म।
1910 - अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1937 - न्यूयार्क में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोला गया।
1940 - स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राजनीतिक चिंतक मानवेंद्र नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1941 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नयी ब्रिगेड का गठन किया।
1947 - इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1961 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1971 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1978 - थाइलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
2005 - ईरान ने ज़हरीली गैस से उसके हज़ारों नागरिकों को मारने के आरोप में सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2007 - फ्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गये यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2008- सशस्त्र बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2010 - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर हस्ताक्षर कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2016 - दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने अपना कार्यकाल पूरा होने से 18 महीने पहले त्यागपत्र दिया।
2018- किंग सलमान के सौतेले भाई सऊदी प्रिंस तलाल बिन अब्दुल अजीज का निधन।
2019- होंडुरास में एल पोरवेनियर की एक जेल में हुए दंगे में 18 लोगों की मौत हुई।