इतिहास में 24 दिसंबर की प्रमुख घटनायें |24 December Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

इतिहास में 24 दिसंबर की प्रमुख घटनायें |24 December Major Event in History


इतिहास में 24 दिसंबर की प्रमुख घटनायें 



1524 -पुर्तगाली नाविक और खोजकर्ता वास्को डि गामा का कोचीन में निधन।


1715 -स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।


1798 -रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।


1894 -कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन किया गया।


1921 - रविन्द्रनाथ टैगोर ने शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की।


1954 -दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।


1962 - तत्कालीन सोवियत रूस ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।


1967 -चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।


1973 -ई वी रामास्वामी नाइकर का तमिलनाडु के वैल्लोर में निधन।


1989 -देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।


2000 -प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद विश्व चैंपियन बने।


2002 - दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ।


2003 - अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।


2005 - यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान जिन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।


2006 - शिखर बैठक में फ़िलीस्तीन को इजरायल कई सुविधाएं देने के लिए तैयार।


2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।


2011 - क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।


2014 - अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।