मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा डॉ. स्तुति शर्मा की पुस्तक "एलीमेन्ट आफ क्वान्टिटेटिव जेनेटिक्स" विमोचित - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 28 दिसंबर 2020

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा डॉ. स्तुति शर्मा की पुस्तक "एलीमेन्ट आफ क्वान्टिटेटिव जेनेटिक्स" विमोचित

स्तुति शर्मा की पुस्तक 'एलीमेन्ट आफ क्वान्टिटेटिव जेनेटिक्स


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास कार्यालय सभाकक्ष में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की प्रोफेसर डॉ. स्तुति शर्मा की पुस्तक 'एलीमेन्ट आफ क्वान्टिटेटिव जेनेटिक्स' का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, श्री लोकेन्द्र पाराशर और पुस्तक के सह लेखक श्री मनोरंजन विश्वास मौजूद थे।

स्तुति शर्मा की पुस्तक 'एलीमेन्ट आफ क्वान्टिटेटिव जेनेटिक्स


एलीमेन्ट आफ क्वान्टिटेटिव जेनेटिक्स के बारे में

प्रोफेसर डॉ. स्तुति शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक में प्लान्ट ब्रीडिंग जेनेटिक्स जैसे जटिल विषय को सरल ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कृषि संकाय से बी.एस.सी., एम.एस.सी तथा पी.एच.डी. करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इस पुस्तक से विशेष मदद मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी भी पुस्तक से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह क्वान्टिटेटिव जेनेटिक्स पर अपने तरह की प्रथम पुस्तक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस प्रकाशन की सराहना की है।