मध्यप्रदेश फिर हुआ शर्मसार :पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की रेप करने का किया प्रयास बेटी थाने पहुंची
मध्य प्रदेश के जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करते हुए 45 साल के एक पिता ने ही अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का प्रयास किया। बेटी की चीख सुनकर मां जाग गई। मां कुछ कर पाती, उससे पहले आरोपी घर से भाग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। बड़ी 17 वर्ष तो मझली 15 साल की है। वहीं, आठवीं में पढ़ने वाली पीड़ित 12 साल की है। शहपुरा पुलिस को शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह मां के साथ सो रही थी। रात में उसका पिता आया और उसके बगल में सो गया। उसने उसके साथ रेप का प्रयास किया।
चीख सुनकर बगल में सो रही उसकी मां भी जाग गई। बेटी की हालत और पति को देख पत्नी सन्न रह गई, तभी आरोपी भाग निकला। शहपुरा पुलिस ने मामले में बलात्कार व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर जांच में लिया है।
रात में ही बेटी को लेकर पहुंची थाने
पत्नी अपने पति का यह रूप देखकर अवाक रह गई। वह बेटी को लेकर रात में ही शहपुरा थाने पहुंची। वहां पीड़ित ने पिता के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामले में धारा 376, 376(1), 376(2) च, 376 (3), 376 ए, बी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।