मध्यप्रदेश छतरपुर दुर्घटना जीप के कुए में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

मध्यप्रदेश छतरपुर दुर्घटना जीप के कुए में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु

 मध्यप्रदेश छतरपुर  दुर्घटना जीप के कुए में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु 


मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक जीप के कुए में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवानजीकापुरा के समीप उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से आयी एक जीप देर रात दुर्घटनावश कुए में गिर गयी। इस वजह से छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को कुए में से निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोट पहुंची है और सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीप को कुए से निकाल लिया है।

मध्यप्रदेश छतरपुर  दुर्घटना जीप के कुए में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु


सूत्रों ने कहा कि मृतकों की पहचान छत्रपाल, राजू कुशवाह और घनश्याम के रूप में हुयी है। तीन अन्य पुरुषों की पहचान की जा रही है। बताया गया है कि ये सभी उत्तरप्रदेश के महोबा जिला निवासी हैं और जिले में एक बारात में आए थे।