मध्य प्रदेश ग्वालियर: भाजपा नेता समेत 5 पर गैंगरेप का केस, क्रॉस FIR भी दर्ज - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

मध्य प्रदेश ग्वालियर: भाजपा नेता समेत 5 पर गैंगरेप का केस, क्रॉस FIR भी दर्ज

मध्यप्रदेश समाचार

ग्वालियर के डबरा थाने में एक युवती की शिकायत पर भाजपा नेता सहित 5 लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि कुछ देर बाद ही आरोपी पक्ष से भी एक महिला थाने पहुंच गई। उसने पीड़ित महिला के पिता सहित 5 पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

मध्यप्रदेश समाचार


प्राप्त जानकारी के अनुसार डबरा थाना क्षेत्र के टेकनपुर निवासी पीड़ित युवती का परिवार रेस्टोरेंट का संचालन करता है। पास में ही भाजपा नेता आलोक शर्मा की जमीन है। इस कारण आपस मे रंजिश बनी हुई है। आरोप है कि 30 नवंबर को आलोक शर्मा, बंटी पाठक, नवीन शर्मा, नरेश व अन्य के साथ आकर घर में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि जब युवती ने विरोध किया तो आलोक शर्मा व उसके साथी उसे पिस्टल अड़ाकर दूसरे कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पिता उसे बचाने के लिए आए, तो उन्हें पीटा गया।

इसकी शिकायत युवती ने टेकनपुर पुलिस चौकी पर की लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। जिस पर पीड़ित युवती बुधवार रात एसपी कार्यालय पहुंची और आपबीती बयां की। एसपी ने तस्दीक के लिए सिरोल थाना टीआई प्रीति भार्गव, महिला थाना टीआई शैलजा गुप्ता व अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद डबरा थाना में गुरुवार को भाजपा नेता सहित 5 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

दूसरे पक्ष से भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
अभी यह मामला दर्ज हुआ ही था कि भाजपा नेता आलोक शर्मा की तरफ से भी एक महिला थाने जा पहुंची। इस महिला ने भी पीड़ित युवती के पिता, ताऊ समेत 5 पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इस तरह गैंगरेप का क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। SP अमित सांघी ने कहा कि युवती ने बताया चार दिन पहले वह डबरा थाने गई थी, लेकिन वहां एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद एसपी ऑफिस शिकायत की। दोनों तरफ से शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल क्यों कार्रवाई नहीं कि इसकी भी जांच की जा रही है।