सिवनी समाचार : अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 36 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 12 दिसंबर 2020

सिवनी समाचार : अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 36

 सिवनी समाचार 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कुरई के ग्राम आगरी में 02 पॉजिटिव केस मिला है। वही 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 47110 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1406 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1360 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 36 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 33 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से किया। 

सिवनी समाचार