इतिहास में 27 जनवरी की प्रमुख घटनाएं | 27 January Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 27 जनवरी 2021

इतिहास में 27 जनवरी की प्रमुख घटनाएं | 27 January Major Event in History

 

 इतिहास में 27 जनवरी की प्रमुख घटनाएं 
 27 January Major Event in History
27 January Major Event in History



1556- मुग़ल बादशाह हुमायूँ का निधन।

 

1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

 

1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

 

1888 - नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

 

1891 - अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

 

1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

 

1915 - अमेरिकी नौसेना ने हैती पर कब्जा किया।

 

1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

 

1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

 

1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।

 

1967 - अपोलो 1दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

 

1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।

 

1974 - राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरू मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

 

1988 - पहली बार हेलिकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

 

1996 - पाकिस्तान को अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को कानूनी रूप प्राप्त।

 

1996 - फ्रांस ने अपना छठा एवं संभवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।

 

2007 - हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार एवं पटकथा लेखक कमलेश्वर का निधन।

 

2008 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

 

2009 - भारत के आठवें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का निधन।

 

2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।