इतिहास में 30 जनवरी की प्रमुख घटनाएं | 30 January Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 30 जनवरी 2021

इतिहास में 30 जनवरी की प्रमुख घटनाएं | 30 January Major Event in History

 

इतिहास में 30 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

30 January Major Event in History

इतिहास में 30 जनवरी की प्रमुख घटनाएं 30 January Major Event in History



1530 - मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।

 

1649 - इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स प्रथमका सिर कलम किया गया।

 

1790 - पहली लाइफबोट काे टायन नदी में उतारा गया।

 

1889 - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।

 

1903 - लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाॅफ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरीका उद्घाटन किया।

 

1910 - भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म।

 

1911 - कैनेडियन नेवल सर्विसका नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवीकिया गया।

 

1913 - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।

 

1933 - एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।

 

1948 - नाथू राम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की।

 

1949 - रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।

 

1964 - दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।

 

1968 - हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।

 

1971 - इंडियन एयरलाइंस के फोकर फ्रेंडशिप विमानका अपहरण।

 

1972 - पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडलसे अपना नाम वापस लिया।

 

1989 - अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

 

1991 - इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा किया।

इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

 

2007 - टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।

 

2008 - चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाॅम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।

 

2016 - नाइजीरिया में मैदुगुरी के दालोरी गांव के पास बोको हराम के हमले में 65 लोग मारे गये तथा 136 घायल हुए।