दिल्ली हिंसा :पुलिस की गोली से किसान की मौत की अफवाह फैलाने के मामले में पत्रकार राजदीप, कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित कई पत्रकारों पर राजद्रोह का केस! - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

दिल्ली हिंसा :पुलिस की गोली से किसान की मौत की अफवाह फैलाने के मामले में पत्रकार राजदीप, कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित कई पत्रकारों पर राजद्रोह का केस!

दिल्ली हिंसा :पुलिस की गोली से किसान की मौत की अफवाह फैलाने  के मामले में पत्रकार राजदीप, कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित कई पत्रकारों पर राजद्रोह का केस!




कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पत्रकार राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडे सहित 8 जानी-मानी हस्तियों के खिलाफ देश में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। पहला राजद्रोह का मामला उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर (नाेएडा) सेक्टर-20 थाने में गुरुवार रात 8 बजे दर्ज हुआ। इसमें सभी आठों लोगों को 26 जनवरी को लाल किले पर हुए उपद्रव के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दंगा भड़काने, हिंसा फैलाने की धाराओं के तहत भी आराेपी बनाया गया है।





दूसरा मामला भोपाल के मिसरोद थाने में दर्ज हुआ है। इसमें थरूर समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों के नाम हैं। इन सभी पर सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप लगा है। यह मामला कैलाश नगर के संजय रघुवंशी की शिकायत पर दर्ज हुआ है। संजय किसान हैं।


क्या है मामला 

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में निकली ट्रैक्टर रेली में एक युवक तेज ट्रैक्टर दौड़ते समय बैरिकेट्स से जा टकराया जिससे ट्रैक्टर पलट गई और इस दुर्घटना में युवक की मौत हो गई  लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए पत्रकार राजदीप सरदेसाई समेत अन्य लोगों ने युवक की पुलिस की गोली लगने से मौत हुई ऎसी अफवाह फैलाकर प्रदर्शनकारियों को भड़काने की कोशिश की इन आरोप में कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत कई पत्रकारों पर राजद्रोह सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

राजदीप सरदेसाई एवं शशि थरूर द्वारा  किसान की मौत पर किये गये  फेक न्यूज़ ट्वीट



राजदीप सरदेसाई इंडिया टुडे से जुड़े हुए हैं, और ट्विटर के जरिए किसान की मौत की फेक न्यूज़ चलाने के कारण इंडिया टुडे ग्रुप  ने उन्हें दो सप्ताह के लिए ऑफ एयर करने का फैसला किया है.

शिकायकर्ता ने 26 जनवरी पर दिल्ली में फैली हिंसा को भड़काने और पुलिस द्वारा एक आंदोलनकारी किसान की हत्या की खबर को ट्वीट करने के मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर, न्यूज एंकर राजदीप सरदेसाई, नैश्नल हेराल्ड ग्रुप की सम्पादकीय सलाहकार मृणाल पाण्डेय और कई पत्रकारों जिनमें जफर आगा, परेशनाथ, अनन्तनाथ , विनोद के जोस के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।