केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने पदभार आज ग्रहण किया - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने पदभार आज ग्रहण किया

 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल पदभार आज ग्रहण किया


श्री सुबोध कुमार जायसवाल ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक का पदभार आज ग्रहण कर लिया।


श्री जायसवाल ने यहाँ सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में आज पदभार ग्रहण किया।

श्री सुबोध कुमार जायसवाल


वह 1985 बैच के महाराष्ट्र कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और 28 फरवरी 2019 से मुंबई में पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपने कार्यकाल के दौरान वह स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) में सहायक महानिरीक्षक और उपमहानिरीक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं।


सीआईएसएफ मुख्यालय में आज उनके आगमन पर बल के विशेष महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।