IAS Transfer :भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

IAS Transfer :भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

 26 February 2021

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में श्रीमती अलका श्रीवास्तव, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सदस्य सचिव मध्यप्रदेश खाद्य आयोग (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ करते हुए सदस्य सचिव खाद्य आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Transfer :भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना


उप सचिव श्री राकेश सिंह को उप सचिव महिला बाल विकास, श्री जितेन्द्र सिंह राजे अपर सचिव को संचालक कौशल विकास, सुश्री तन्वी हुडडा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला को आयुक्त नगर पालिका निगम सतना तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सतना के पद पर पदस्थ किया गया है।


श्री रिशव गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर का आयुक्त नगर पालिक निगम सतना किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें यथावत रखा गया है।